{"_id":"65f75eaba5e3cfbf160db9f5","slug":"young-mans-condition-critical-after-consuming-poison-referred-to-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114279-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जहर खाने से युवक की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जहर खाने से युवक की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर
Mon, 18 Mar 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मुकेश का चल रहा इलाज।
- फोटो : गोरखपुर
कसया थाने में रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे युवक पहुंचा और जनसुनवाई कर रहे थानाध्यक्ष को बताया कि उसे एक महिला ने जहर दे दिया है। उसने अपनी जेब में रखा रैपर भी दिखाया। इसके बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 कांशीराम आवास निवासी मुकेश कुमार पुत्र निरंजन प्रसाद ने इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय को बताया कि उसका कसया थाना क्षेत्र के एक वार्ड की महिला से संंबंध है। मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसका आर्थिक और मानसिक शोषण किया है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह जब वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसने विवाद किया और पानी में जहर मिलाकर दे दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पुलिस ने मुकेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। डॉक्टरों ने युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।