फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man raped her, girl reached police station, police conducted panchayat

Kushinagar News: युवक ने किया दुष्कर्म, थाने पहुंची युवती, पुलिस ने कराई पंचायत

Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Young man raped her, girl reached police station, police conducted panchayat
पडरौना। दो दिन पूर्व दुष्कर्म की शिकार हुई युवती ने जटहां बाजार पुलिस को तहरीर दी। लेकिन, कार्रवाई के बजाए पुलिस पूरे दिन थाने में पंचायत की और समझौता करा दिया। पुलिस के इस व्यवहार से पीड़ित पक्ष के लोग आहत हैं।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र की युवती अपने रिश्तेदार के घर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। रिश्तेदारी के एक युवक ने उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने
विज्ञापन

इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो को दिखाकर वह युवती से दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसकी जानकारी युवती के रिश्तेदारों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जटहां बाजार पुलिस को बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में केस दर्ज करने के बजाए सिपाही और कुछ दलाल पड़ गए और पूरे दिन थाना परिसर में पंचायत हुई। युवती बार-बार केस दर्ज करने की मांग कर रही थी लेकिन, सिपाही और दरोगा भविष्य में केस दर्ज होने के बाद होने वाली परेशानियों को बताते हुए सुलह का दबाव बना रहे थे। युवती थानेदार से भी जाकर बोली कि हम तहरीर कार्रवाई के लिए दिए हैं, पंचायत कराने के लिए नहीं। बावजूद थानेदार ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। देर शाम को दबाव बनाकर युवती से पुलिस वाले सुलह करा दिया। जटहां बाजार एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि दो दिन पूर्व तहरीर मिली थी। दोनों पक्ष आपस में सुलह कर लिए हैं। पुलिस किसी पर सुलह के लिए कोई दबाव नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed