फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man left home due to mother scolding dead body found hanging from a tree outside village

कुशीनगर: मां की डांट से युवक ने घर छोड़ा, गांव के बाहर पेड़ से लटकी मिली लाश

Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को ही ने पिंटू खुदकुशी कर ली थी, पेड़ और झाड़ियों की वजह से शव नहीं दिख रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पिता लालजी ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता था। केवल घूमता रहता था। कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानता था।

विज्ञापन
Young man left home due to mother scolding dead body found hanging from a tree outside village
पचफेडा गांव में युवक का शव पेड़ से लटकने की सूचना पर पहुंचे पडरौना कोतवाली पुलिस। संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में घर से लापता युवक की लाश मंगलवार को तीसरे दिन गांव के बाहर सरेह में पेड़ से लटकी मिली। युवक ने मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ा था और उसी दिन खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि शव से दुर्गंध आ रही थी। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के निवासी लालजी प्रसाद का पुत्र पिंटू (20) घर पर रहता था वह कोई काम नहीं करता था। सिर्फ गांव में घूमता रहता था। इससे घर वाले अक्सर डांटते रहते थे। कई बार समझाने के बाद भी उसकी आदत में बदलाव नहीं हो रहा था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पिंटू को उसकी मां ने डांट दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज पिंटू घर से चला गया। दोपहर तक वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को कुछ लोग खेतों में काम करने गए तो दुर्गंध आ रही थी। जब लोग उधर गए तो शीशम के पेड़ से पिंटू का शव लटक रहा था। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई और पिंटू के घरवाले रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को ही ने पिंटू खुदकुशी कर ली थी, पेड़ और झाड़ियों की वजह से शव नहीं दिख रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पिता लालजी ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता था। केवल घूमता रहता था। कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानता था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया, वह घर से चला गया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed