फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man committed suicide by hanging himself from a rosewood tree

Kushinagar News: शीशम के पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 10 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself from a rosewood tree
सोनवल गांव के बरवापट्टी निवासी जितेंद्र प्रसाद की मौत पर रोते बिलखते परिजन
शीशम के पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन


मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव के बरवापट्टी टोला निवासी 45 वर्षीय युवक ने शनिवार की भोर में घर के सामने खेत में शीशम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। उजाला होने पर पेड़ से लटका शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों के मुताबिक युवक मानसिक अवसाद में था।
बताया जा रहा है कि इस गांव के 45 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। वह चेन्नई के रहकर ट्रैक्टर चलाते थे। करीब दस दिन पूर्व वह घर आए थे। शुक्रवार की रात पूरे परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में ही सो गए। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं हुआ। कब वह घर से निकलकर बाहर आत्महत्या कर लिए, किसी को जानकारी नहीं हुई। घर से करीब 300 मीटर आगे खेत में शीशम के पेड़ में मफलर से गला कसकर लटक गए। सुबह करीब छह बजे शौच करने गए गांव के एक व्यक्ति ने एक खेत में स्थित शीशम के पेड़ में शव को लटकते हुए शोर मचाया। इसकी जानकारी मिलते ही घरवाले भी पहुंचे और शव की शिनाख्त किए। सूचना पर जटहां बाजार थाने के इंस्पेक्टर और मंसाछापर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र प्रसाद घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति थे। उनकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। मृतक की एक बेटी और दो बेटे 15 वर्षीया नेहा, 17 वर्षीय कृष्णा और पांच वर्षीय निखिल समेत उनकी पत्नी हैं। अब इनकी परवरिश में परिवारवालों को परेशानी होगी। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000
दो वर्ष पूर्व लड़की ने गांव में ही कर ली थी शादी

परिवारवालों के मुताबिक मृतक जितेंद्र की बड़ी बेटी दो वर्ष पूर्व गांव में ही एक लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मृतक जितेंद्र मानसिक तनाव में रहते थे। अक्सर वह शांत ही रहते थे। गांव में लोगों से कम ही बोलते भी थे।

0000
दो बार कर चुके थे आत्महत्या की कोशिश
पुलिस के मुताबिक दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के गांव में ही एक युवक से शादी करने के बाद से ही मानसिक तनाव में रहते थे। घर में दो वर्ष के अंदर दो बार फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। तीसरी बार घर के बाहर कुछ दूरी पर एक खेत में मफलर के सहारे शीशम के पेड़ में लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed