{"_id":"5738cd1c4f1c1b202bac73a2","slug":"young-man-beaten-by-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये न देने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 रुपये न देने पर युवक को पीटा
Kushinagar
Updated Mon, 16 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में पानी बेचने वाले युवक को आरपीएफ के सिपाही ने रिश्वत के 20 रुपये न मिलने पर बुरी तरह पीटा। तीन दिन तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद युवक ने आरपीएफ के कप्तानगंज थाने में शिकायत की।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर संचालित होने वाली ट्रेनों में कई लोग पानी और खाद्य सामग्री बेंचने का कार्य करते हैं। इन्हीं में से हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मुन्ना चौहान का आरोप है कि वह आरपीएफ की पनियहवा चौकी के सिपाहियों के लिए निशुल्क भोजन बनाते थे। इसके एवज में उन्हें ट्रेनों में पानी बेंचने की छूट मिलती थी।
पारिवारिक विवशता के कारण वह कुछ दिनों से खाना नहीं बना पा रहे हैं। शुक्रवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक सिपाही ने पानी बेंचने के एवज में उनसे 20 रुपये मांगे। उसने कुछ देर बाद रकम देने की बात कही तो आरपीएफ का सिपाही नाराज हो गया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर फ र्जी मुकदमे में फं साने की धमकी देकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि तीन दिन अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसने आरपीएफ के कप्तानगंज थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन वहां भी उसे चुप रहने की हिदायत देकर वापस भेज दिया गया। कप्तानगंज आरपीएफ चौकी के इंचार्ज आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।