{"_id":"6ac5649e7f39c20b3b01f885","slug":"48-applications-received-under-the-seva-sankalp-abhiyan-45-resolved-on-the-spot-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-169637-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान में 48 आवेदन आए, 45 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान में 48 आवेदन आए, 45 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में सात दिवसीय अभियान के चौथे दिन लगा शिविर
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित सात दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न विभागों की ओर से शिविर और स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी विशुनपुरा सीमा सिंह के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
इस दौरान बीडीओ अखंड प्रताप समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।