फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man and woman tied to a tree and beaten, video goes viral

Kushinagar News: पेड़ से बांधकर युवक व महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman tied to a tree and beaten, video goes viral
अहिरौली बाजार। एक गांव में युवक और महिला को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक मंगलवार को अहिरौली बाजार क्षेत्र के एक गांव स्थित महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। आरोप है कि परिजनों ने युवक और महिला को पकड़ लिया और दोनों को प्रेमी युगल बताते हुए पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का मायका युवक के गांव के समीप स्थित है और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। घटना के बाद मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वहीं, महिला ने प्रेम संबंध से इन्कार करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने इस तरह की घटना की निंदा की है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि इससे पहले भी दोनों को लेकर विवाद हो चुका था और मामला पुलिस तक पहुंचा था।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक और महिला की पिटाई की गई है। महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed