फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man accused of beating him and throwing him in the canal

Kushinagar News: युवक ने मारपीट कर नहर में फेंकने का लगाया आरोप

Sun, 24 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of beating him and throwing him in the canal
कसया। नगर के वार्ड नम्बर 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (मथौली) निवासी एक दलित युवक ने कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर नहर में फेंक देने का आरोप लगाया है। उसने कसया के एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड वासी दीपक प्रसाद पुत्र मंटू प्रसाद ने थानाध्यक्ष कसया को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने उसे कसया के सपहां रोड पर नहर के पास बुलाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा। गालियां दीं। विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगे और ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसके पास रखे 4500 रुपये छीनकर जान से मारने की नियत से नहर में फेंक दिए। राहगीरों की सूचना पर घर के लोग पहुंचे तथा सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद डाॅक्टरी परीक्षण हुआ। प्रतिपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed