फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An administrative team visited a home for orphaned children and provided rations and financial assistance.

Kushinagar News: अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम, राशन और आर्थिक मदद दी

Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
An administrative team visited a home for orphaned children and provided rations and financial assistance.
मंसाछापर। एसडीएम सदर पडरौना विवेक मिश्रा के निर्देश पर बुधवार की शाम को प्रशासनिक टीम ने विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बबुईया हरपुर पहुंचकर अनाथ बच्चों और उनके वृद्ध दादा-दादी का हाल जाना। नायब तहसीलदार नवीन चंदन के नेतृत्व में लेखपाल अजीत तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों ने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने बच्चों को तत्काल अनाज उपलब्ध कराया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पात्रता के अनुसार शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के भविष्य और परिवार की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत सुनील सिंह और आपूर्ति निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना सहित पात्रता के अनुसार पेंशन योजनाओं से शीघ्र आच्छादित कराया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक मिश्रा ने कहा कि अनाथ और असहाय बच्चों को संरक्षण देने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed