फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   young boy dip in pond

मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

Thu, 16 Dec 2021 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
young boy dip in pond
तालाब में मछली मारने के दौरान डूबे युवक की तलाश कर आते हाटा पुलिस ।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत
विज्ञापन

- नगरपालिका हाटा के वार्ड नंबर 18 स्थित तालाब में गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर 18 स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से युवक के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार की शाम को हाटा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 पैकौली निवासी जय गोपाल (26) मोहल्ले में हाईवे के किनारे स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान वह तालाब की गहराई में चला गया। अगल-बगल मौजूद लोगों ने समझा कि पानी में जाकर मछली पकड़ रहा हैं, लेकिन जब काफी समय तक वह पानी से बाहर नहीं आया तो लोगों ने शोर मचाते हुए उसे तलाशना शुरू किया। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से करीब एक घंटा बाद जय गोपाल का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed