फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   You will have to listen to the public representatives, stop arbitrariness

Kushinagar News: जनप्रतिनिधियों की माननी पड़ेगी बात, मनमानी रोकें

Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
You will have to listen to the public representatives, stop arbitrariness
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बिजली और पेयजल का मुद्दा छाया रहा। विधायक और सांसद के सवालों का जवाब विभागीय अफसर नहीं दे सके। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी, जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर कार्य करना अफसर छोड़ दें। सरकार का निर्देश है कि अफसर सीयूजी नंबर खुद रिसीव करें, ऐसा नहीं करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कसया के बिजली निगम के एक्सईएन फोन रिसीव नहीं करते हैं, इस पर उनको चेतावनी सदन की ओर से दी गई।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के मंशा के हिसाब से अफसर काम करें, मनमानी किसी की नहीं चलेगी। जिले में एयरपोर्ट समेत कई बड़ी परियोजनाओं का काम चल रहा है। देवरिया के सांसद शशांक मणि ने कहा कि दिशा की बैठक की मर्यादा तभी होगा जब खुल कर बात होगी, जिले में विकास की प्रतिबद्धता होनी चाहिए। अधिकारी व जनप्रतिनिधि जनता के हित में कार्य करें। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने सभी तहसीलों, ब्लॉकों में एकल विंडो खुलवाए जाने की मांग की। इससे विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को आसानी हो सके।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि दिशा की बैठक का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करना है। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, फाजिल नगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, विधायक सादर मनीष जायसवाल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सीडीओ गुंजन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed