{"_id":"673e4620aa0df53445022716","slug":"you-will-be-able-to-see-photographs-related-to-monuments-and-heritage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126799-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्मारक और धरोहर से जुड़े छायाचित्र का कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्मारक और धरोहर से जुड़े छायाचित्र का कर सकेंगे दीदार
Thu, 21 Nov 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में बुधवार को विश्व धरोहर सप्ताह तहत स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक चलेगी।
संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ला ने बताया कि विरासत और धरोहरों की सुरक्षा व संरक्षण करना सभी का दायित्व है। वे गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराते हैं।प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के प्रमुख स्मारकों जैसे माचू पिचू,चीन की दीवार, रोम का कोलोसियम, मिस्र के पिरामिड, एफिल टावर, लाहौर का मुगल गार्डेन, ताजमहल और देश के विविध धार्मिक स्मारकों, किलों,मकबरों आदि को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मन्दिर एवं राजस्थान के किलों के छायाचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र है। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक विरासत और स्मारकों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना है। इस मौके पर तरुण शुक्ल, धीरेंद्र मिश्रा, गोविंद यादव, विकास गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद थे।