फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   you can get a domestic flite gift on diwali

दीपावली पर कुशीनगर को मिल सकता है घरेलू उड़ान का तोहफा

Sat, 17 Oct 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
you can get a domestic flite gift on diwali
दीपावली पर कुशीनगर को मिल सकता है घरेलू हवाई उड़ान का तोहफा
विज्ञापन

- कोरोना के चलते अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान की संभावना नहीं
- सांसद, विधायक, डीएम व एयरपोर्ट अथारिटी के अफसरों ने शनिवार को एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की उम्मीद पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। अब घरेलू उड़ान शुरू कराने की कवायद हो रही है। उम्मीद है कि दीपावली के आसपास इसके लिए तारीख तय हो जाएगी। कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण मिलते ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करा दी जाएंगी।
ये बातें शनिवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। सांसद ने कहा कि श्रीलंका से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए तैयारी चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छानुसार इसके लिए जरूरी तैयारियां भी चल रही थीं। श्रीलंका के 150 डेलीगेट का पहली फ्लाइट से कुशीनगर आगमन होना था, परंतु वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस कार्रवाई पर विराम लग गया है। सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते श्रीलंका का डेलीगेट अभी आने को तैयार नहीं है। वर्तमान परिस्थितियां भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। इसलिए अभी इस एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू कराने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण मिलते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराई जाएगी। सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने से पहले एक भव्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने दीपावली के आसपास घरेलू उड़ान शुरू कराने की बात कही है। इसकी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, एयरपोर्ट अथारिटी गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी, डीजीएम सिविल एन पी कोरी, एएआई के प्रबंधक संतोष मौर्य समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed