फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   year dirt has become clear in one day

सालों की गंदगी एक दिन में हो गई साफ

Fri, 30 Mar 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 30 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
year dirt has become clear in one day
सफाई - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  मुख्य सचिव राजीव कुमार के जिले में आगमन की सूचना के बाद से सरकारी महकमे में खलबली मच गई है। जनपद मुख्यालय की प्रमुख सड़कों और विभिन्न विभागों के दफ्तरों में बृहस्पतिवार को व्यापक सफाई की गई। अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए अफसर गांव में पूरे दिन डटे रहे। कुशीनगर में प्रमुख स्थलों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अफसरों ने मुख्य सचिव के आगमन को लेकर तैयारी का जायजा लिया। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार के जिले में आगमन और मंडलीय समीक्षा बैठक के मद्देनजर प्रत्येक विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारी की गई। बृहस्पतिवार की सुबह से देर शाम तक सफाई का सिलसिला चला। जनपद मुख्यालय पर विकास भवन, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सर्किट हाउस, पुलिस कार्यालय सहित सभी सरकारी दफ्तरों को जाने वाली सड़कों पर सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई कराई गई। कसया प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण स्थली मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप, वार्ड 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी), नगर की प्रमुख सड़कों सहित 27 वार्डों की वृहद सफाई की गई। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कुशीनगर के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी की अगुवाई में सभी मोहल्लों की सफाई की गई। इस सफाई अभियान में सेवरही और हाटा निकायों के भी सफाई कर्मचारी और जिला पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों की मदद ली गई। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, उग्रसेन, श्रवण तिवारी, संजय प्रकाश सहित काफी संख्या में सफाईकर्मी शामिल रहे। इसे देखकर लोग यही कह रहे थे कि जितनी सफाई प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में नहीं हुई, वह मुख्य सचिव के आगमन पर एक दिन में ही कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 11.30 बजे सीओ ओमपाल सिंह के साथ एसओ विनय कुमार पाठक ने कुशीनगर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर इंट्री प्वाइंट्स को चिह्नित कर लिया गया है, जहां से लोगों का आवागमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर उन इंट्री प्वाइंट्स पर फोर्स तैनात रहेगी। इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजकर अवगत करा दिया गया है। 
  मुख्य सचिव राजीव कुमार के जिले में मंडलीय समीक्षा बैठक के मद्देनजर आगमन और निर्माणाधीन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैडिंग करने को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके चौधरी, सहायक अभियंता आरके शुक्ल ने विभागीय कर्मियों के साथ पहुंचकर स्थल को चिह्नित किया तथा तैयारी पूरी करने का मातहतों को निर्देश दिया। 

मुख्य सचिव के संभावित दौरा को लेकर प्रशासनिक अमला ने पड़री पिपरपाती गांव में भी डेरा डाल रखा है। पिछले एक हफ्ते से गांव के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ, पीडी, डीडीओ, डीपीआरओ सहित सभी विभाग के अधिकारी पूरे दिन गांव में जमे रहे। 

इस वित्तीय वर्ष में पड़री पिपरपाती गांव में कुल 73 लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए थे, जिसमें 56 पूर्ण करा दिए गए हैं और 17 अधूरे आवासों का कार्य जोरों से कराया जा रहा है। इस गांव में दीवारों पर वालपेंटिंग सहित साफ सफाई अंतिम चरण में है। गांव में टीकाकरण, छिड़काव सहित सभी योजनाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी में प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। गांव में करीब 400 शौचालय दिए गए थे, जिसे पूर्ण करा दिया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह से सीडीओ देवीदास, पीडी राजेंद्र प्रसाद, डीडीओ चंद्रशेखर, डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, बीडीओ रघुनाथ सिंह सहित सभी अधिकारी जमे रहे। यह देखकर लोगों का कहना है कि काश, प्रत्येक महीने बड़े अधिकारी आते तो गांवों का कायाकल्प हो जाता। पिछले तीन दिनों से गांव सहित अगल बगल के मुख्य मार्ग की सफाई कराई जा रही है। गांव के प्राथमिक विद्यालय को अधिकारियों का कैंप कार्यालय बना दिया गया है। जो प्रधानमंत्री आवास पूर्ण नहीं है, उसे पूरा कराने के लिए अधिकारियों को लगा दिया गया है। कई ब्लॉकों के बीडीओ, सचिव सहित कई कर्मचारियों की ड्यूटी तीन दिनों के लिए लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed