फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   World Women's Day: Health workers honored

विश्व महिला दिवस : स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
World Women's Day: Health workers honored
न्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मथौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को सम्मानित करते डॉ. राज - फोटो : samvad
मथौली। मोतीचक विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में रविवार को विश्व महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती हैं, जिसके कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है। इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों को डायरी कलम एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. विश्व दीपक तिवारी, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर प्रिया राय, शिवांगी तर दुबे, स्टाफ नर्स गीता सिंह, शैलेंदी सिंह, बीपीएम सुनील कुमार, अनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed