फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   World Blood donater day organised

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हाटा नगर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
World Blood donater day organised
शिविर में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादान की प्रेरणा दी
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर )। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह दस बजे लेकर दोपहर बाद दो बजे तक अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ सहित 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादान की प्रेरणा दी।
यह रक्तदान शिविर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हाटा नगर के नोवल एकेडमी फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड टेक्निकल सोसाइटी (नेसेट्स) पर आयोजित हुआ। इस दौरान रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक मोहन वर्मा और एसपी धवल जायसवाल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

----
रक्तदान से नहीं होता कोई नुकसान
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रक्तदान से बड़ा नहीं कोई पुण्यकाम
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं है। हम रक्तदान करके किसी की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह सिर्फ मनुष्य ही दे सकता है। इसलिए इस तरह के पुनीत कार्य में आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। इस मौके पर सीएमओ सुरेश पटारिया ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। इससे हार्ट स्वस्थ रहता है और शरीर में नए रक्त का संचार होता है। कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है। इससे कोई परेशानी नहीं होती। हमारे शरीर में यह फिर से बनकर तैयार हो जाता है। इस दौरान रोटरी क्लब के सचिव वाहिद अली, प्रबंधक गोविंद विश्वकर्मा, शाखा प्रबंधक प्रकाश जायसवाल,अजीत चौहान, विनय कुशवाहा, नीतिश मद्धेशिया, सलोनी वर्मा, अंशिका सिंह, सुजीत प्रजापति समेत लोग मौजूद रहे।
-----
इन्होंने किया महादान
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सुजीत प्रजापति, अंगद मद्धेशिया, इंद्रपाल चौरसिया, हेड कांस्टेबल विजय कुमार मिश्र, एसआई अमरजीत चौहान, विनय कुशवाहा, जगदीश खरवार, विजय प्रताप, सलोनी वर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रकाश जायसवाल, मनोज गिरी,मनोज तिवारी और अमित सिंह ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के टीम का रहा योगदान
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित मंगलवार को रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक टीम का योगदान रहा। जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी एजाज अहमद, एसएलटी लल्लन गुप्ता, एलटी अश्विनी त्रिपाठी, आनंद कुमार, वार्ड ब्यॉव रामविनोद सिंह,नीतिश कुमार, सुरेंद्र यादव के अलावा एंबुलेंस के दुर्गेश अग्रहरी व एमटी शत्रुध्न यादव ने सहयोग कर शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
-कोई पहली बार तो कोई दूसरी व तीसरी बार रक्तदान कर बने महादानी
हाटा नगर के नोबेल एकेडमी फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड टेक्निकल सोसाइटी में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में कोई पहली बार तो कई ने अनेक बार रक्तदान कर महादानी बने हैं।
- पहली बार रक्तदान कर रहा हूं। रक्तदान से पुण्य कोई नहीं। ऐसे में हमारा फर्ज है कि रक्तदान कर लोगों की जान बचाएं। ऐसा करने से समाज के अन्य लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचता है और लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
-सुजीत प्रजापति
-- अब तक सात बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करना हम सबका नैतिक दायित्व है। रक्तदान करने से कोई परेशानी नहीं होती। किसी के जीवन में संकट पर एक यूनिट ब्लड ही उसे जीवनदान दे सकता है। ऐसे आयोजनों में योगदान करना चाहिए।
-हेड कांस्टेबल विजय कुमार मिश्र
- मैं तीन बार रक्तदानकर चुका हूं। यह चौथा अवसर है जब रक्तदान करने का मौका मिला है। अमर उजाला फाउंडेशन का आभार है,जो हाटा नगरी में यह पुनीत कार्य करने का मौका दिया। -एसआई,अमरजीत चौहान

- एकेडमी में कार्यरत युवती ने कहा कि रक्तदान हम सबको को करना चाहिए। आज पहली बार अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान कर अपार खुशी महसूस कर रही हूं। रक्तदान कर संकट के घड़ी में फंसे लोगों की जान बचाई जा सकती है।- सलोनी वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed