फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   world bank team inspected developement works

Kushinagar News: तीन करोड़ के बजट से आकर्षक बनेगा राही पर्यटन

Sun, 22 Jan 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Jan 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
world bank team inspected developement works
विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंची विश्व बैंक की टीम। संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

विश्व बैँक की टीम ने विकास कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर में पर्यटन विकास को लेकर विश्व बैंक से सहायतित प्रो-पुअर प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का शनिवार को विश्व बैंक की टीम ने जायजा लिया। इसमें कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया। राही पर्यटन को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने की बात सदस्यों ने कही।

विश्व बैंक के सदस्य सबसे पहले कुशीनगर स्थित राही पर्यटन पहुंचे। वहां आवास निर्माण कार्यों की जांच की। टीम ने कमरे, रेस्टोरेंट, लाॅन, किचन आदि को देखा। होटल मैनेजर राजेश मणि त्रिपाठी से बात करके अन्य कार्यों की जानकारी ली। टीम ने कहा कि इसे सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए तीन करोड़ अतिरिक्त धन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद टीम के सदस्यों ने विपश्यना पार्क, फूड प्लॉजा तथा हिरण्यवती नदी पर बनने वाले फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। यह टीम रविवार को भी जायजा लेगी। टीम मैनेजर संजय सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में प्रो-पुअर टूरिज्म का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने कुछ माह में निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों बेहतर सुविधा मिलेगी। गांव में जो सामान बनते हैं, उसे भी यहां बेचा जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विश्व बैंक की टीम में टाॅस्क टीम लीडर स्टेफानिया, स्टेट प्रोजेक्ट कोऑडिनेशन कमेटी के चेयरमैन ओपी श्रीवास्तव, एक्सपर्ट रचना सरकार, लाल बहादुर दूबे, जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी प्रान रंजन, इंजीनियर सीपी श्रीवास्तव, उत्पल, रमेश रंजन, नवल किशोर शर्मा, मोली जार्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed