फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Working people will be able to study polytechnic along with their jobs

Kushinagar News: कामकाजी लोग नौकरी संग कर सकेंगे पॉलिटेक्निक की पढ़ाई

Wed, 28 May 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Working people will be able to study polytechnic along with their jobs
पडरौना। कामकाजी लोग भी अब पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षण लेकर डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों के लिए नई प्रवेश नीति बनाई है। इसके माध्यम से इच्छुक युवा राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थाओं में दाखिला ले सकते हैं। पहल के तहत जून से आवेदन शुरु होंगे। वहीं, प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थाओं में संचालित अधिकतम किन्ही तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकेगा। दाखिले के लिए कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव जरूरी है। साथ ही आवेदक जिस संस्थान में काम कर रहा होगा वह पॉलिटेक्निक के 50 किमी के दायरे में होना चाहिए। आवेदकों को प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। एआईसीटीई के मानकों के अनुसार प्रति पाठ्यक्रम अधिकतम 30 छात्रों को दाखिला दिया जा सकेगा। संस्थान में पाठ्यक्रम संचालन के लिए आवश्यक है कि कम से कम प्रवेश संख्या स्वीकृत क्षमता की एक तिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed