फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers engaged in installing second transformer, electricity problem persists

दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने में जुटे कर्मचारी, बिजली समस्या बरकरार

Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in installing second transformer, electricity problem persists
दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने में जुटे कर्मचारी, बिजली समस्या बरकरार
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की है संभावना
रविवार की शाम से ही बिजली समस्या से जूझ रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के विद्युत उपकेंद्र के खराब मुख्य ट्रांसफॉर्मर की जगह दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य बुधवार की सुबह से ही शुरू कर दिया गया। इसके लिए विद्युत निगम ने 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने की उपभोक्ताओं को सूचना दे रखी है। बीते रविवार की शाम से बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बिजली-पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि बिजली निगम की तरफ से दूसरे ट्रांसफॉर्मर से रोस्टर बनाकर बिजली आपूर्ति करने की बात कही जा रही है।
रविवार की शाम करीब तीन बजे से हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से पडरौना विद्युत उपकेंद्र में लगे एक दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसके बाद से पडरौना विद्युत केंद्र के सात फीडरों से जुड़े करीब 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बीते तीन दिनों से बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद रविवार की देर शाम को ही बिजली निगम ने दूसरे ट्रांसफॉर्मर से रोस्टर बनाकर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर दी। इसके बाद खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की। निगम के अधिकारियों के प्रयास से मंगलवार को दोपहर बाद दूसरा ट्रांसफॉर्मर पडरौना विद्युत उपकेंद्र पहुंच गया। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह आठ बजे से आगामी 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रखने की सूचना देकर आए हुए नए ट्रांसफॉर्मर को निर्धारित स्थान पर रखने की तैयारी शुरू कर दी। बुधवार की सुबह आठ बजे से बिजली निगम ने उपकेंद्र से मिलने वाली सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप कर नए ट्रांसफॉर्मर को लगाने का कार्य शुरू कर दिया। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार की देर शाम तक आए हुए नए ट्रांसफॉर्मर को लगाने का कार्य करते रहे। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद दो घंटे तक ट्रांसफॉर्मर की टेक्निकल टीम जांच करेगी। इसके बाद दस से 12 घंटे तक ट्रांसफॉर्मर को गर्म किया जाएगा। इसके सब कुछ ठीक रहा तो उपभोक्ताओं में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को उठानी पड़ी परेशानियां
नगर के विजय कुमार ने बताया कि बीते तीन दिनों से बिजली का संकट होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों को हाथ से पंखा झलकर उमस भरी गर्मी से निजात पाने का प्रयास किया जा रहा है। अमन मद्घेशिया ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई है। लोगों के घर में लगे इन्वर्टर समेत अन्य बिजली उपकरण बैठ गए हैं। श्रवण गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही बिजली नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। जेनरेटर चलाकर किसी तरह कार्य कार्य निपटाया जा रहा है। अबरार ने बताया कि एक तो उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऊपर से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को निगम को नया ट्रांसफॉर्मर मिल गया था। उपभोक्ताओं को 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी देकर सुबह आठ बजे से नए ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया गया है। देर शाम तक इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर की तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

- राहुल द्विवेदी, एसडीओ, पडरौना विद्युत उपकेंद्र
ट्रांसफॉर्मर जलने से अंधेरे में बाजार
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार के पुलिस चौकी के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के जल गया है। बृहस्पतिवार को अवर अभियंताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय बाजार के पुलिस चौकी के पास का 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की सुबह छह बजे जल गया है। इस ट्रांसफॉर्मर से पूरे बाजार को बिजली आपूर्ति की जाती हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे लोगों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सपहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के जेई राजाराम सागर ने बताया कि जिले के अवर अभियंताओं का 48 घंटे का हड़ताल चल रहा है। बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद ही कोई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed