फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers clashed over distribution of wages, attacked the neck with a mallet

Kushinagar News: मजदूरी के बंटवारे को लेकर भिड़े मजदूर, गर्दन पर किया गंड़ासे से वार

Sat, 02 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Workers clashed over distribution of wages, attacked the neck with a mallet
रामकोला। नगर के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति पर शुक्रवार को हैंडपंप लगाने के बाद मजदूरी के मिले रुपये बंटवारे को लेकर दो मजदूर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की गर्दन पर गंड़ासे से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी खबर मिलते ही अस्पताल में गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

रामकोला नगर के वार्ड नंबर दो बापू नगर निवासी रामप्यारे और चंद्रभान एक साथ मिलकर नल लगाने का काम करते हैं और यही उनकी आजीविका का साधन है। शुक्रवार को नल लगाने के बाद मिले रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्रभान ने रामप्यारे की गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे रामप्यारे घायल होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे रामप्यारे के परिजनों ने घायल को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed