फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work started on bypass road...will be able to fill the pace soon

Kushinagar News: बाईपास सड़क पर काम शुरू...जल्द भर सकेंगे फर्राटा

Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Work started on bypass road...will be able to fill the pace soon
पडरौना। पडरौना शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बेलवा चुंगी से अंबे चौक तक बहुप्रतीक्षित बाईपास सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दोनों तरफ किनारे आरसीसी नाला व आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में जनवरी के खत्म होने से पहले लोग इस सड़क से फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कठकुइयां मोड़ से आगे भूतनाथ कॉलोनी से एक बाईपास सड़क निकली है। यह नोनिया पट्टी रेलवे क्राॅसिंग के आगे से बेलवा चुंगी चौराहे पर पहुंचती है और वहां से अंबे चौक पर जाकर यह सड़क खिरकिया मार्ग में मिल जाती है।
विज्ञापन

भूतनाथ कॉलोनी से लेकर नोनियापट्टी रेलवे क्राॅसिंग और उसके आगे तक सड़क क्षतिग्रस्त है। जबकि, स्टेशन रोड से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क की हालत मौजूदा समय में ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलवा चुंगी से अंबे चौक तक बाईपास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सड़क निर्माण कराने से संबंधित प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में शामिल किया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति के बाद पारित कर दिया गया।

इन दिनों बेलवा चुंगी से लेकर अंबे चौक तक नाला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दोनों किनारे आरसीसी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि बाईपास सड़क की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाईपास आरसीसी सड़क बनाई जाएगी ताकि इसकी मजबूती लंबे समय तक बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed