Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work on increasing the height of AP dam is in full swing, villages will be protected from floods

Kushinagar News: एपी बांध की ऊंचाई बढ़ाने का काम तेज, बाढ़ से गांवों की होगी सुरक्षा

Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Work on increasing the height of AP dam is in full swing, villages will be protected from floods
तमकुहीरोड। एपी बांध पर जवही दयाल और विरवट कोंहवलिया के बीच बांध की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य में अब तेजी आ गई है। पिछले साल यहां पानी का अधिक दबाव होने के कारण 20 से 25 स्थानों पर सिपेज की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। इसलिए बाढ़ खंड के अभियंता ने इस परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में इस समय नरवाजोत से अहिरौलीदान तक लगभग साढ़े सत्रह किलोमीटर की लंबाई में बहने वाली गंडक नदी के तटबंधों को कटान से बचाने को लेकर नरवाजोत, जवही दयाल, मुसहर टोली और विरवट गांव में शासन द्वारा स्वीकृत सात परियोजना का कार्य मौसम के रुख को देखते हुए तेज गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें जवही दयाल से विरवट कोंहवलिया के बीच किमी 4.815 से किमी 6.670 के मध्य 7.72 करोड़ की लागत से बांधे की ऊंचाई व ब्रिक सोलिंग के साथ परक्यूपाइन का निर्माण कराना शामिल है। क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह, दारा सिंह यादव, गौतन सिंह, बबलू प्रसाद, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि पिछले साल वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में साढ़े पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिए जाने से सर्वाधिक दबाव इसी बांध पर बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं इस बांध पर एक साथ 20 से 25 जगहों पर सिपेज की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इससे बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था। इसे लेकर कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई थी और ग्रामीणों ने बांध के बचाव को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था।

बाद में अभियंताओं ने भारी मशक्कत के बाद फ्लड फायटिंग के जरिए बांध को सुरक्षित कर लिया था, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इस बांध पर अभियंताओं की निगरानी में इस समय बांध के उच्चीकरण और किनारे बोल्डर स्लोपिंग का कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो इस बांध के बन जाने से न केवल लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा, बल्कि कई गांव बाढ़ के खतरे से सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed