{"_id":"58f26d834f1c1ba368cfad73","slug":"work-as-per-the-intention-of-the-regime-cleanliness-staff-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें सफाई कर्मचारी: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें सफाई कर्मचारी: बीडीओ
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने विशुनपुरा ब्लॉक और सीएचसी परिसर में सफाई की। इसके बाद बीडीओ ने सभी सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक के सभी सफाईकर्मी सुबह आठ बजे पहुंचे। तत्पश्चात ब्लॉक और सीएचसी परिसर में साफ - सफाई की। इसके बाद बीडीओ गंगाराम वर्मा ने ब्लॉक सभागार में सभी सफाई कर्मचारियों को टिगरिंग विधि से सफाई करने की जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सफाई कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना है। गांव में कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। जांच में कहीं गंदगी पाई गई तो कार्रवाई तय है।
प्रशिक्षण के दौरान 10 टिगरिंग टीमें बनाई गईं। सफाई कर्मचारी रविवार से गांव में टोली बनाकर लोगों को शौचालय और सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। बीडीओ ने निर्देश दिया है कि इन टीमों के सदस्य गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और घर - घर जाकर पात्र और अपात्रों की सूची बनाकर पांचवें दिन ब्लॉक कार्यालय पर उपलब्ध कराएं। इस प्रशिक्षण में सीएचसी प्रभारी डॉ. हरिपाल, एबीआरसी अजय शुक्ल, एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र, खंड प्रेरक धनंजय प्रताप सिंह, अरविंद चौबे, पारस गौतम, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।