फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Womens Self Dependent from Shanti Wan

अमर उजाला एक्सक्लूसिव

Wed, 15 Jun 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Womens Self Dependent from Shanti  Wan
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा शक्ति वन
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जिले में 15 एकड़ में शक्ति वन की स्थापना होगी। तमकुहीराज रेंज में स्थापित होने वाले शक्ति वन की खास बात यह कि इस वन को महिलाएं ही तैयार करेंगी। इसके देखभाल की जिम्मेदारी भी महिलाएं ही उठाएंगी। इस वन में पर्यावरण प्रदूषण रोकने में विशेष योगदान देने वाले पीपल, पाकड़, बरगद सहित अन्य छायादार और फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। वन विभाग ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
--
महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। मिशन शक्ति फेज-फोर के तहत महिला शक्ति प्रदर्शित करने के लिए शक्ति वन लगाने की तैयारी की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत तमकुहीराज तहसील के बांसगांव में शक्ति वन लगाया जाएगा। शक्ति वन के लिए 15 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। शक्ति वन में समूह एवं समाज की महिलाओं के सहयोग पौधरोपण किया जाएगा। इस वन में कुल 6600 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के बाद इसकी देखरेख भी महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन

----
वन विभाग ने शुरू की तैयारी, जल्द लग जाएंगे पौधे
वन विभाग की तरफ से शक्ति वन लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इससे विभागों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि शक्ति वन में पौधरोपण करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता हो सके। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो प्रदेश सरकार की तरफ से वर्षा काल में प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य है। पौधों की नर्सरी वन विभाग एवं उद्यान विभाग की तरफ से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
50 से अधिक महिलाओं को मिलेगा रोजगार
महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति वन में 50 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इससे जुड़ी हर महिला को वन विभाग की ओर से प्रतिदिन 201 रुपये दिए जाएंगे।

---
वर्जन
शक्ति वन में 6,600 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तमकुहीराज तहसील के बांसगांव में 15 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इससे जुड़ी महिलाओं को 201 रुपये का पारिश्रमिक देने की व्यवस्था बनी है। हर साल एक लाख 80 रुपये व्यय करने की योजना बनी है।
-अनिल श्रीवास्तव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed