फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women's Commission Vice-Chairperson Outraged Upon Seeing Prescription for External Medicines

Kushinagar News: बाहर की दवा लिखी पर्ची देख भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष

Sun, 12 Apr 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission Vice-Chairperson Outraged Upon Seeing Prescription for External Medicines
कप्तानगंज सीएचसी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव पर केक काट कर बधाई देते और अस्पताल का निरीक्षण करते - फोटो : Samvad
कप्तानगंज। सीएचसी परिसर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल में बाहर की दवा लिखी डॉक्टर की पर्ची देख भड़क गईं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत पर्ची बदलवाकर सरकारी दवा लिखवाई। उन्होंने अस्पताल में जन्मी कन्याओं के साथ केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी शनिवार की सुबह 11:15 बजे कप्तानगंज सीएचसी पहुंचीं। दवा काउंटर पर बाहर की दवा लिखी पर्ची मिली। उन्होंने संबंधित डॉक्टर को फटकार लगाई और पर्ची को बदलवा कर अस्पताल में मौजूद दवा दिलाई। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रुम और ओटी का निरीक्षण कीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन कम होने और वार्ड में बेडशीट व बाथरूम गंदा होने पर नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा को वार्ड में साफ चादर बिछवाने और साफ-फाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएचसी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कन्याओं और उनके मां के साथ केक काट कर अंगवस्त्र, बेबी किट, खिलौने आदि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कन्या का जन्म होने के दो माह के भीतर रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। जन्म के तुरंत बाद सभी कन्याओं को पांच हजार रुपये दिया जाता है। कन्या 18 वर्ष की उम्र पूरा करते ही सरकार की तरफ से 25 हजार रुपये दिया जाएगा। उन्होंने कन्याओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह आदि के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद नगर पांचायत कार्यालय में आयोजित अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी एके दुबे, डाॅ. उमेश चन्द यादव, डॉ. परवेज आलम, डाॅ. रेनू मिश्रा, डाॅ. गोपाल मद्धेशिया, डाॅ. एसबी सिंह, आत्मा सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, आलोक कुमार यादव, संदीप कुमार गौड़, आशुतोष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed