फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women worshiped god sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया उपवास

Mon, 07 Nov 2016 10:55 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 07 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
women worshiped god sun
पूजा - फोटो : santosh verma
पडरौना। सूर्यषष्ठी के अवसर पर भगवान भाष्कर और माता छठ की पूजा का त्योहार सोमवार को संपन्न हो गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भाष्कर की पूजा कराई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना उपवास पूरा किया। छठघाटों पर भोर से ही लोगों का तांता लगा रहा। कई जनप्रतिनिधियों ने छठघाटों पर जाकर लोगों को छठपूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दिन बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ।
विज्ञापन

उदयाचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए छठघाटों पर सोमवार की भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। महिलाओं ने छठवेदियों के पास बैठकर छठ माता की आराधना की और भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा करने लगीं। सुबह करीब छह बजे जैसे ही क्षितिज पर सूर्यदेव नजर आए, महिलाओं ने पुरोहितों की देख-रेख में सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुरू कर दिया। छठघाटों पर सोमवार को भी मेला लगा रहा। छठघाटों पर मुंडन संस्कार भी कराया गया। इस बीच आतिशबाजी और भक्तिगीतों से छठघाट गूंजते रहे। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी घाटों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। यूपी एग्रो के  पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता जावेद इकबाल ने अपने समर्थकों के साथ शिवसागर पोखरा सहित अन्य छठघाटों पर पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पडरौना नगर के शिवसागर पोखरा, सुराजी पोखरा, रामधाम पोखरा, अंबे चौक और बावली चौक स्थित पोखरों के छठघाटों पर भी काफी तादाद में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। लक्ष्मीगंज बाजार सहित लालाछपरा, तरकुलवा, रामपुर भाठ, सपहां, खोटही सहित अनेंक गांवों में छठपर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed