फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women with outstanding performance will be awarded.

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं होंगी पुरस्कृत

Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women with outstanding performance will be awarded.
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान के दौरान समूह की महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर लोगों को जागरूक किया था। उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले में महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया था। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रही हैं। इसके अलावा अभियान से जुड़ी अन्य गतिविधियों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

एनआरएलएम के डीसी फैसल आलम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें महिला समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता के साथ ही जनसेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत करने का मुख्य उद्देश्य उनका उत्साहवर्धन करना है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनके प्रयासों को पहचान दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed