फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women will have to came forward for self reliance and respect

महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए लोगों को आगे आना होगा

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
women will have to came forward for self reliance and respect
महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए लोगों को आगे आना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ कर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस प्रचार वाहन को डीएम कुशीनगर और खड्डा विधायक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों आगे आना होगा। इसके लिए लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से जुड़े लोगों की जो महिला व बालिकाओं के प्रति अपराधों को संरक्षण देते है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ शेषनाथ चौहान, मार्कंडेय शाही, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed