{"_id":"6a4976a828d2dfca190516e3","slug":"women-taught-lessons-in-safety-and-self-reliance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163129-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिलाओं को पढ़ाया सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिलाओं को पढ़ाया सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ
Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ''मिशन शक्ति 5.0'' के द्वितीय चरण में शनिवार व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों और स्कूलों में जाकर छात्राओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया। पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा से जुड़े पंपलेट बांटे गए और संकट के समय आत्मरक्षा करने के उपाय भी विस्तार से समझाए गए।इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 व cybercrime.gov.in पोर्टल आदि के उपयोग की जानकारी दी गई।
0
सजगता और संवेदनशीलता से करें काम
पडरौना। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने सभी थानों की महिला बीट पुलिस कमियों को कार्यप्रणाली सुधारने और जनसुनवाई पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जनसुनवाई की स्थिति, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आम जनता के साथ बेहतर तालमेल (समन्वय) स्थापित करने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
कहा कि सभी महिला बीट पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील रहना होगा। क्षेत्र की महिलाओं को यह भरोसा होना चाहिए कि पुलिस हर वक्त उनकी मदद के लिए तैयार है। संवाद