{"_id":"5d6d58a98ebc3e01376a7eb6","slug":"women-rapeed-by-trantrik-kushinagar-news-gkp3200291189","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूंक के बहाने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़फूंक के बहाने किया रेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
जटहां बाजार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने के बहाने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने विवाहिता को यह बात किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामला सार्वजनिक होने पर रविवार को दिन भर पंचायत हुई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर जटहां बाजार पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी (25) की शादी हुई थी लेकिन ससुराल जाने के बाद से कुछ दिनों से बीमार थी। वह ससुराल से कुछ दिनों पहले घर आई थी। गांव के ही 45 वर्षीय तांत्रिक ने विवाहिता की बीमारी ठीक करने की बात कही। आरोप है कि बीते 31 अगस्त की रात को तांत्रिक ने विवाहिता को गांव के बाहर खेत में बुलाया। विवाहिता अपनी मां के साथ तांत्रिक की बताई जगह पर पहुंची। तांत्रिक ने पूजा की बात कहकर मां को वहां से हटा दिया। इसके बाद तंत्र साधना के बहाने विवाहिता से छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घर पहुंची विवाहिता ने यह बात मां को बताई, तो परिजन तांत्रिक के घर पहुंचे। इस पर तांत्रिक ने मंत्र से पूरे परिवार को परेशान करने की धमकी दी। रविवार को गांव के कुछ लोग पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगे। सोमवार को पीड़िता के साथ गांव के कई लोग थाने पहुंचे। एसओ जटहां बाजार संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक कैलाश ठाकुर के विरुद्ध दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।