फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women protested against land dispute

जमीन संबंधी विवाद को लेकर अनशन पर बैठी महिलाएं

Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
women protested against land dispute
अनशन - फोटो : अमर उजाला

कसया। तहसीलदार न्यायालय में चल रहे जमीन संबंधी विवाद के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर इस मामले से जुड़े एक पक्ष की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में अनशन शुरू कर दिया। अनशनकारी महिलाओं का आरोप है कि आए दिन हड़ताल के चलते मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अब वे इसका निस्तारण होने तक अनशन पर बैठी रहेंगी।

विज्ञापन

मामला मंगलपुर गांव में वसीयतनामा के आधार पर हुए नामांतरण से जुड़ा है। अनशन पर बैठीं कुसुमलता पांडेय, शांती देवी, गायत्री पांडेय व श्रीलता पांडेय का कहना है कि इस मामले में जिस दिन भी सुनवाई की तारीख होती है, उसी दिन किसी न किसी बहाने अधिवक्ताओं की हड़ताल हो जाती है, या फिर कोई अन्य कारण बताकर मामले की सुनवाई नहीं हो पाती। महिलाओं का कहना है कि जब तक मामले का निस्तारण होकर राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं इस मामले से जुड़े दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश चौबे का कहना है कि इस मामले में तहसील से लेकर हाईकोर्ट तक मुकदमा लंबित है। अनशन करने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed