फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women protested against a hotel

Kushinagar News: देह व्यापार का आरोप लगाकर महिलाओं ने होटल पर किया हंगामा

Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
women protested against a hotel
कसया नगर का मामला, घटना से पुलिस अनजान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। नगर के देवरिया मार्ग स्थित बुद्ध मार्ग तिराहे के पास संचालित एक होटल के सामने महिलाओं ने जमकर विरोध जताया। आक्रोशित महिलाओं ने वहां देह व्यापार किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस इस घटना से अनजान रही।
शनिवार को कसया नगर के आसपास के गांवों की कई महिलाएं बुद्ध मार्ग के किनारे स्थित एक निजी मकान में चल रहे होटल पर पहुंचीं। इन महिलाओं ने होटल संचालक पर महिलाओं और लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। विरोध जता रहीं महिलाओं का कहना था कि इस तरह के कृत्य से यहां रहने वाले परिवारों की बदनामी हो रही है। आने वाले समय में यहां रहने वाले लोगों के घर रिश्ते करने से भी लोग कतराएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का यह भी कहना था कि इसी रास्ते से पुरुष, महिलाएं और बच्चे आते-जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में बेटियां कुशीनगर के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने आती हैं। इस तरह का कृत्य हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा। महिलाओं में आक्रोश इतना अधिक था कि उन लोगाें ने जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथित होटल के आगे का टिनशेड और आदि तोड़कर गिरा दिया। महिलाओं के उग्र तेवर देखकर वहां मौजूद ग्राहक और होटल मालिक भाग निकले। महिलाओं का गुस्सा इतना अधिक था कि कोई व्यक्ति वहां रुक नहीं रहा था। कई तो दूर से ही यह माजरा देख रहे थे। हालांकि, महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई।

कसया थाने के एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी का कहना था कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है।

देह व्यापार की सूचना पर मारा जाता है छापा, कार्रवाई नहीं होती
कसया और कुशीनगर में कई होटल ऐसे हैं, जहां देह व्यापार की सूचना पर छापे पड़ चुके हैं। कम समय में अधिक मुनाफे के चक्कर में कुछ होटल संचालक इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों को बढ़ावा देते हैं, लेकिन ठाेस आधार न होने के कारण कार्रवाई नहीं होती है। अभी करीब दो माह पहले ही तत्कालीन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ एक होटल पर छापा मारा था। वहां कई युगल पकड़े गए थे। उस होटल को सील किया गया, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह के कई छापे पड़ चुके हैं। बताया जाता है कि उसमें शामिल युगल के बालिग होने और रजामंदी से आने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed