{"_id":"60e87d2a8ebc3e726f2f2a5b","slug":"women-necless-snached-from-biker-kushinagar-news-gkp401247859","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया नगर के हितैषी गली की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया नगर के हितैषी गली की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर बाइक सवार फरार
कसया (कुशीनगर)। नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित हितैषी गली के सामने शुक्रवार को बाजार करने टेंपो से निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक चेन की कीमत 75 हजार रुपये है।
नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी मोहल्ले की निवासी प्रियंका सिंह (35) पत्नी संतोष सिंह शुक्रवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे बाजार करने के लिए टेंपो से निकली थीं। जैसे ही टेंपो गोरखपुर मार्ग स्थित हितैषी गली के सामने पहुंचा कि पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और उनके गले से चेन खींचकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि चेन का वजन 15 ग्राम था। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है । कसया थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक निजी अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई है, लेकिन चेन खींचने जैसा कोई फुटेज नहीं दिखा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।