{"_id":"652d84f20939d0469e0a6db4","slug":"women-going-home-carrying-vegetables-crushed-by-speeding-tractor-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6246-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सब्जी लेकर घर जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सब्जी लेकर घर जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला
विज्ञापन
- महिला की मौके पर हुई मौत, दूसरी महिला की हालत नाजुक
- मेहड़ा गांव की रहने वाली हैं महिलाएं, दोनों के पति की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। बाजार से सब्जी लेकर पैदल जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सोमवार की शाम को कुचल दिया। एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
कप्तानगंज के मेहड़ा गांव की रहने वाली इंद्रावती देवी (60) और विजला देवी (55) सोमवार की शाम को सुधियानी बाजार से सब्जी खरीदने आई थी। पैदल दोनों महिलाएं सब्जी लेकर घर वापस जा रही थी। शाम करीब 5 बजे अभी वह कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के सुधियानी गांव के पास पहुंची थी कि बोदरवार के तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इंद्रावती देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विजला देवी को सीएचसी पर इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी हालत नाजुक बनी है। प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि इंद्रावती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।