फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women died in suspicious situation

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 21 Jun 2021 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
women died in suspicious situation
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर खास गांव की 27 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
मठिया गांव की निवासी भानुमती देवी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंगीरा (27) की शादी वर्ष 2016 में भड़सर खास गांव के निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह के साथ की थी। उनका आरोप है कि पति की तरफ से दहेज के लिए अंगीरा को प्रताड़ित किया जाता था। यह भी आरोप है कि रविवार को अंगीरा के ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए उनकी बेटी अंगीरा को जहर देकर मार डाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां भानुमती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। मृतका की मां की तहरीर पर प्रथम दृष्टया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर घटना की छानबीन की जा रही है। इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed