फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women died in private hospital matter latest news

‘आशा कार्यकर्ता के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई’

Sat, 06 Mar 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
women died in private hospital matter latest news
‘आशा कार्यकर्ता के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई’
विज्ञापन

दुदही। कस्बे के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में आशा कार्यकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। तमकुहीराज के एसडीएम शनिवार को मृत कुसुम के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मिले। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। वहां पता चला कि बगल के गांव की आशा कार्यकर्ता और उसकी सास कमीशन के चक्कर में सीएचसी न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गई थीं। विशुनपुर बरियापट्टी गांव की कुसुम की मौत की सूचना पर एसडीएम एआर फारूकी उसके घर पहुंचे। उसके परिजनों से मिले और ब्यान दर्ज किया। इसमें मृतका की बहू अनीता ने बताया कि पडरौना मडूरही गांव की आशा कार्यकर्ता और उसकी सास बहला फुसलाकर कुसुम को निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि सरकारी कर्मचारी होकर प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने वाली इस आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed