फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women died in mistirious circumstances

संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता, मौत

Mon, 22 Jul 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
women died in mistirious circumstances
मां ने महिला थाने में दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी
विज्ञापन

रामकोला। क्षेत्र के फरना गांव में रविवार रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में झुलसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि फरना गांव निवासी मनोज की शादी 19 जून को हुई। इसके बाद पत्नी पत्नी रीना(21) विदा होकर ससुराल आई। रविवार रात में रीना की संदिग्ध हाल में घर में आग की चपेट में आकर झुलस गई। झुलसी विवाहिता को लेकर घरवाले सीएचसी रामकोला ले गए। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सीएचसी रामकोला के डॉक्टरों के मुताबिक विवाहिता 99 प्रतिशत झुलस गई थी। इसी वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहीं पीड़ित परिजनों के घर पर ताला लटका हुआ था। इस घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही थी। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि विवाहिता की जलने से मौत की सूचना मिली है,लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विशुनपुरा थाना क्षेत्र निवासी मृतका की मां पानमति पत्नी मोतीलाल ने महिला थाने में दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed