फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women demanded closure of liquor shops

Kushinagar News: महिलाओं ने की शराब की दुकान बंद करने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Women demanded closure of liquor shops
पिपराघाट। क्षेत्र के जीरो बंधा तिराहे पर खुलने वाले शराब की दुकान के विरोध में गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि यदि यहां शराब की दुकान खुलती है तो गांव के युवा शराब के आदी हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार उर्फ शर्मा यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आरएन यादव ने कहा कि जीरो बांधा तिराहे के पास शिव मंदिर और सरकारी स्कूल है, जहां मंदिर में गांव की महिलाएं पूजा करने और विद्यालय में बच्चे पढ़ने जाते हैं। बांधा के पास शराब की दुकान खुलने के बाद मंदिर के पास जाना महिलाओं का दूभर हो जाएगा। स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। इन लोगों ने चेताया यदि गांव में खुलने वाले शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गंगा देवी, लीलावती देवी, बदुली देवी, चिंता देवी, जैतुन नेशा, अबरुन नेशा, कुसुम, आनंदी, उशा, संगीता, रिखा, लालमती, उमरावती, शोभा, सवरीया, प्रेमा, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed