फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women Be Vigilant Against Rights: SP

अधिकारों के प्रति सतर्क रहें महिलाएं : एसपी

Thu, 08 Mar 2018 12:21 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 08 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women Be Vigilant Against Rights: SP
अधिकारों के प्रति सतर्क रहें महिलाएं : एसपी - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को पुलिस की तरफ से महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं को सजगता, सुरक्षा व 1090 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। नौकरी से लेकर राजनीति और सामाजिक कार्यों तक में महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम कर रही है। जरूरत इस बात की है कि महिलाएं अपने अधिकार व कानूनी उपायों के प्रति सतर्क हों और अधिकारों का प्रयोग करें। सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित अपराधों तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने छात्राओं को 1090 की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर अयोध्या नाथ त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed