फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women are pivot of society : rashmi

महिलाएं समाज की धुरी, अपनी असीम ऊर्जा को पहचानें बेटियां

Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
women are pivot of society : rashmi
बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में शपथ दिलातीं समाज क? - फोटो : KUSHINAGAR
महिलाएं समाज की धुरी, अपनी असीम ऊर्जा को पहचानें बेटियां
विज्ञापन

पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। उनमें असीम ऊर्जा है, लेकिन जागरूकता के अभाव में दूसरों पर निर्भर रहती हैं। इसलिए अपनी ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है। तभी विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर सकती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से चलाई जा रही अपराजिता मुहिम का उद्देश्य भी महिलाओं को उनकी कार्यक्षमता का बोध कराना है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी मिशन शक्ति चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस संकल्पित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाने पर हेल्पलाइनडेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित किया गया है। इसके अलावा संकट के समय टोल फ्री नंबर डायल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। कुबेरस्थान थाने के एसआई कन्हैया लाल यादव ने कहा कि 112 नंबर डॉयल कर किसी भी वक्त पुलिस की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रबंधक देवदत्त सिंह ने कहा कि पुत्री, बहन, पत्नी और मां सहित विभिन्न रूपों में महिलाएं हमारे साथ होती हैं। अभिभावकों को बेटियों को शिक्षा जरूर दिलाना चाहिए। उन्होंने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिंदेश्वर मिश्रा ने किया।
इससे पहले षष्टिका सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी के अंत मौजूद 140 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरा और नारी सशक्तीकरण की शपथ ली। इस अवसर पर कांस्टेबल सूरजदेव सिंह, ऋचा सिंह, उप प्रबंधक विष्णु प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, संतोष दूबे, मिथुन मल्ल, संगम त्रिपाठी, ग्यास अंसारी, रामप्रवेश सिंह, चंदन श्रीवास्तव, प्रतिमा मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, निधि सिंह, नेहा सिंह, सुप्रिया त्रिपाठी, दिव्या राय, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, पप्पू यादव, संदीप सिंह, विजययानंद सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

छात्राएं बोलीं-महिलाओं के हित की जानकारी मिली
कॉलेज की छात्रा षष्टिका सिंह ने कहा कि गोष्ठी में महिलाओं के हित की जानकारी दी गई। वास्तव में जागरूक नारी ही परिवार और समाज को सही दिशा दे सकती है, इसका अहसास कराया गया। ज्योति मिश्रा ने कहा कि जागरूकता गोष्ठी में पुलिस विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया, जिसे आवश्यकता पड़ने पर वह डायल करेंगी। अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताएंगी। श्वेता यादव का कहना है कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम छात्राओं को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कर रही है। यह सराहनीय कार्य है। रीता जायसवाल ने कहा कि शिक्षा अनमोल है। इसके बिना जीवन में उन्नति मुश्किल है। यह बात महिला जागरूकता गोष्ठी में समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed