फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women are hoisting the flag in every field: MP

महिलाएं हर क्षेत्र में फहरा रहीं परचम : सांसद

Tue, 13 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Women are hoisting the flag in every field: MP
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। मोदी सरकार की मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

ये बातें सांसद विजय कुमार दूबे ने कहीं। वे सोमवार को रविंद्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम फहरा रही हैं। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की और संचालन सुदर्शन पाल ने किया। इस दौरान पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, असीम कुमार मल्ल, रुपम सिंह, विंध्यवासिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed