{"_id":"69c84291cda2be78bc03978c","slug":"women-and-girls-were-sensitized-regarding-safety-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-148211-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को ग्राम चौपाल में सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उनके बीच शासन से संबंधित महिला संबंधी योजनाओं का पंफलेट वितरित किए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।