फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 10 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर कोठी में दोपहर 2:00 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चांदनी देवी (22) पति छोटे लाल गुप्ता की शादी मई में हुई थी। ससुर जगदीश गुप्ता ने बताया कि हम लोग किसी कार्यक्रम को लेकर परिवार सहित बाहर थे। दोपहर करीब 2 बजे हम घर पर पहुंचे। बहू के रूम में आवाज लगाई मगर अंदर से दरवाजा बंद था। गांव वालों और पुलिस की मदद से दरवाजा को खुलवाया। बहू पंखे से फंदे पर लटकी मिली। मैंने अपने बेटे की शादी चार माह पहले देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरहर पट्टी गांव में की थी। जगदीश गुप्ता ने बताया कि मेरे लड़के की यह दूसरी शादी थी। पहली बहू की दो वर्ष पहले हादसे में मौत हो गई थी। उससे 5 साल की एक बच्ची है। थाना चौरा खास के थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed