फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found in sack in canal

Kushinagar News: नहर में मिला बोरे में महिला का शव

Mon, 07 Oct 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in sack in canal
हाटा। हाटा कोतवाली के बडहरा गांव के पास नहर में महिला का शव बोरे में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के बड़हरा गांव के बगल से होकर गुजरी नहर में रविवार की शाम को दुर्गंध आने पर कुछ लोग उधर गए तो देखा कि एक बोर में कोई सामान फेंकी गई है। लोगों ने बोरे को खोलवा कर देखा तो उसमें शव था। लोगों के शोर पर गांव वालों की भीड़ जुट गई, शव तीन, चार दिन पुराना लग रहा था। सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने चौकीदार की मदद से शव को बोरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव को जिस तरह बेरहमी से बोरे में ठूंसा गया था, उससे लग रहा है कि महिला की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया है। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है। इसकी पहचान के लिए फोटोग्राफ कराए गए हैं। मौके पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed