फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found in river, suspicion of murder

Kushinagar News: नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 03 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in river, suspicion of murder
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी स्थित ककुत्था घाघी नदी में शनिवार की सुबह महिला का शव मिला। देखने में शव करीब 15 दिन पहले का लग रहा है। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने नदी में शव उतराया देख पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे एसओ अनिल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह ने शव को निकलवाया। देखने में शव करीब 15 दिन से पानी में डूबा प्रतीत हो रहा था। शरीर की चमड़ी पूरी तरह सड़ चुकी थी और चेहरा सूज गया था। इसके चलते उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 45-50 के बीच होगी। शव को साड़ी से कस कर पत्थर के सहारे नदी में डुबोया गया था। महिला के बदन पर पीला पेटीकोट, हरे रंग की ब्लाउज, हाथ में लाल कंगन व चूड़ियां थीं। दोनों हाथ ऊपर की तरफ उठे थे। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया की महिला का शव काफी सड़ चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed