फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman who went for morning walk fell into canal, police engaged in search

Kushinagar News: सुबह सैर करने गई महिला नहर में गिरी, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Woman who went for morning walk fell into canal, police engaged in search
पडरौना। सुबह सैर पर निकली महिला का पैर फिसल गया और वह बड़ी नहर में गिर गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने पूरे दिन तलाश की, लेकिन महिला का पता नहीं चला। वह अपने पति के साथ मायके आई थी।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के बलकुडिया गांव निवासी मंटू यादव अपनी पत्नी शीला के साथ शुक्रवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दांदोपुर गांव अपने ससुराल गया था। ससुराल से वह रात को गन्ना लेकर रामकोला चीनी मिल पर चला गया। घर वालों की माने तो शनिवार को सुबह शीला मार्निंग वॉक पर घर से निकली। जब वह बड़ी नहर के पास पहुंची तो उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर गई। उसे नहर में गिरता देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव वाले पहुंच गए और शीला की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गांव वालों की मदद से महिला की तलाश कराई, लेकिन उसका पता देर शाम तक नहीं चला। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी खबर मिलते ही परिजनों और ससुराल वालों में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पैर फिसलने से महिला बड़ी नहर में गिरी है। गोताखोरों की मदद से इसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed