{"_id":"66e8c331fc6b75614c02cff8","slug":"woman-sitting-at-door-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-pickup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123235-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेकाबू पिकअप की टक्कर से दरवाजे पर बैठी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेकाबू पिकअप की टक्कर से दरवाजे पर बैठी महिला की मौत
Tue, 17 Sep 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर घोघरा गांव के शिव मंदिर के समीप दरवाजे पर बैठी महिला की बेकाबू पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गया। सूचना पर आई पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के घोघरा गांव निवासी विमलावती देवी (50) अपने पति विश्राम निषाद के साथ सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान पिपराइच की तरफ से आ रहा पिकअप बेकाबू होकर तेजी से उनकी तरफ मुड़ गया। विश्राम ने पत्नी का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार पिकअप ने विमलावती को चपेट में लेने के बाद पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप का चालक बच गया।
परिजनों की सूचना पर आए अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल गुड्डू राजभर, अमित कुमार, सर्वेश यादव व महिला कांस्टेबल निरमा ने गड्ढे से पिकअप को निकलवाकर थाने भेजवा दिया। इस संबंध में एसएचओ रवि कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक पुलिस की हिरासत में है।