{"_id":"69c059ba2e5de22a7f0aa735","slug":"woman-sexually-exploited-under-pretext-of-marriage-man-refuses-to-marry-after-she-becomes-pregnant-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147905-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शाोषण, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शाोषण, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार
Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर आठ माह तक 26 वर्षीय महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर आरोपी ने महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला ने रविवार को धनघटा थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
धनघटा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि, उसका बस्ती जिले के बानपुर के आरोपी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि दो माह की गर्भवती महिला का गर्भपात कराने के लिए आरोपी उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपी के दबाव को दरकिनार कर महिला गर्भ गिराने से मना करते हुए शादी करने पर अड़ गई।
महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपी ने महिला को डराने धमकाने की भी कोशिश की। महिला के शादी करने की मांग पर आरोपी कतराने लगा। शादी से इन्कार करने पर महिला ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।