फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman murdered with friends on suspicion of illicit relationship in kushinagar

Kushinagar News: मैं, तुम....और वो पर बिगड़ी बात, नदी किनारे बुलाया और गला घोंट कर ले ली जान- जानिए पूरी कहानी

Sun, 24 Mar 2024 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

गुड्डू से पिंकी का अवैध संबंध था। दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातें भी होती थीं और दोनों का मिलना-जुलना भी था। घटना की शाम को आरोपी गुड्डू पिंकी को फोन कर बुलाया और दोनों बातें करते हुए घटनास्थल तक गए। साथ में गुड्डू के दोस्त रूदवलिया गांव निवासी विश्वजीत चौहान उर्फ गांधी, संदीप कुमार भी थे।

विज्ञापन
Woman murdered with friends on suspicion of illicit relationship in kushinagar
हत्या का खुलासा करते सीओ अभिषेक प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद के अलावा दूसरे से अवैध संबंध के शक में युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने महिला की भाभी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। तीनों आरोपी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर की गई है और दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव निवासी पिंकी देवी (38) का जख्मी हालत में शव बसडीला पांडेय गांव के बाहर तालाब के किनारे शुक्रवार की सुबह मिला था। शनिवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते पिंकी पिछले 12 साल से तुर्कपट्टी थाना के ही क़ुरमौटा में अपने मायके में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम वह घर से लापता हो गई थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने पिंकी के भाभी गीता देवी की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतिखाड़ गांव के दमवतिया टोला निवासी गुड्डू से पिंकी का अवैध संबंध था।

दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातें भी होती थीं और दोनों का मिलना-जुलना भी था। घटना की शाम को आरोपी गुड्डू पिंकी को फोन कर बुलाया और दोनों बातें करते हुए घटनास्थल तक गए। साथ में गुड्डू के दोस्त रूदवलिया गांव निवासी विश्वजीत चौहान उर्फ गांधी, संदीप कुमार भी थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी गुड्डू चौहान ने पिंकी पर किसी और से बात करने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। पिंकी ने शोर मचाया तो गुड्डू अपने दोस्तों के साथ गला दबाकर पिंकी की हत्या कर कर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर कसया थाना क्षेत्र के खरदर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

मैं, तुम....और वो पर बिगड़ी बात और ले ली जान
गुड्डू चौहान और पिंकी के बीच काफी दिनों से बातचीत होती थी। दोनों को लोग साथ भी अक्सर देखा करते थे। पुलिस के अनुसार, गुड्डू दूसरे से बात करने के शक में पिंकी से विवाद करता था। मोबाइल पर भी इसको लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी थी।


दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी थे। पिंकी को उस पर भरोसा कर के तालाब के किनारे पहुंच गई। गुड्डू की शादी आठ साल पहले हो चुकी है। इसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। अन्य दोनों आरोपियों की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed