फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman jumps into river, body found

Kushinagar News: महिला ने नदी में लगाई छलांग, मिला शव

Fri, 21 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into river, body found
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सटे बार्डर पर स्थित धनहा थाना क्षेत्र के पुल से बृहस्पतिवार की दोपहर को खोतहवा गांव की 45 वर्षीय तारा देवी ने बांसी नदी में छलांग लगा दी। करीब दो घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। साढ़े चार बजे के करीब महिला का शव मिला। धनहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छेदी डोम व उनकी पत्नी तारा देवी ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी में देसी शराब की दुकान से लेकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर पतिउनमें विवाद हो गया। नाराज महिला ने बांसी पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस के साथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में महिला की तलाश शुरू कराई गई। नदी में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैली होने के कारण तलाशी अभियान में काफी परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed